कांग्रेस 'विष' पीने को तैयार, झारखंड में नहीं टूटेगा इंडिया गठबंधन
रांची, जून 21 -- झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद महागठबंधन दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। मनमुटाव के बीच महागठबंधन के घटक दल एकजुटता को प्रतिबद्ध दिखे। इसके लिए किसी ने विष पीने की बात कही तो किसी ने विचारधारा की दुहाई दी तो किसी ने हार की जवाबदेही लेने से इनकार किया। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार सिर्फ कांग्रेस की नहीं है, पूरे महागठबंधन की हार है। इस पर गठबंधन के सभी लोगों को चिंतित होना चाहिए। कांग्रेस को विष पीना पड़े तो तैयार है, लेकिन गठबंधन अटूट रहेगा। वे शनिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, उप नेता, दो मत्रियों और सात अन्य विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। राधाकृष्ण ने कहा कि परिणाम आने के बाद प्रभारी ने बयान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.