सहरसा, मई 21 -- पतरघट। गोलमा में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पार्टी पर्यवेक्षक संदीप यादव ने संगठनात्मक बैठक कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। प्रखंड अध्यक्ष नवीन शंकर झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। पर्यवेक्षक संदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो किसान, मजदूर, युवा, महिला समेत सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती है। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर गौतम सागर, रामशरण कुमार, तेज नारायण यादव, मो कुद्दुस सहित सभी पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने चलाया संगठन सृजन साथी अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...