रामगढ़, दिसम्बर 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी बेला प्रसाद , भूपेंद्र मरावी और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 28 दिसंबर को मनाए जाने वाले कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ कांग्रेस कमिटी की जिला अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने की। इस दौरान कांग्रेस स्थापना दिवस को भव्य और सफल बनाने को लेकर प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए सभी प्रखंडों और वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए गए और झंडोत्तोलन कार्यक्रम के लिए झंडों का वितरण भी किया गया। बैठक म...