नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी लॉन्च कर दी है। उन्होंने इसका नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी रखा है। खास बात है कि यह घोषणा पंजाब विधानसभा चुनाव से एक साल पहले की है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब को खोए हुए गौरव को दोबारा हासिल करने के लिए काम करेंगी। वह पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। नवजोत कौर ने सोमवार को लिखा, 'एक घोषणा जिसका बेसबरी से इंतजार है: हमने राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन को देखने और परखने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक नया विकल्प तैयार करने पर काम किया है। बस अपना जीवन अपने देश के लिए समर्पित करना चाहते हैं, लोगों को वह वापस देना चाहते हैं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और जो हमसे उम्मीद करते हैं।' उन्होंने लिखा, 'एक ईश्वरीय शक्ति ने कुछ ऐसे समान सोच वाले लोगों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.