मेरठ, अगस्त 25 -- किसान कांग्रेस पश्चिमी जोन की ओर से सहारनपुर-मेरठ मंडल में किसान अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुट गई है। किसान अधिकार यात्रा का शुभारंभ सात सितंबर को मीरापुर से होगा। जेवर में 13 सितंबर को समापन होगा। साथ ही यात्रा के लिए जिला समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राज बहादुर एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि सात सितंबर को किसान अधिकार यात्रा का मुजफ्फरनगर के मीरापुर से शुभारंभ होगा। 13 सितंबर को गौतमबुद्धनगर में समापन होगा। सात सितंबर को मुजफ्फरनगर के मीरापुर, आठ को शामली के थानाभवन, नौ सितंबर को बागपत के छपरौली, 10 सितंबर को मेरठ के सिवालखास, 11 सितंबर को गाजियाबाद के लोनी, 12 सितंबर को हापुड़ एवं 13 सिंतबर को गौतमबुद्धनगर के जेवर पहुंचेगी। इसी के साथ य...