कोडरमा, मई 7 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नवगठित कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का कांग्रेस नेता मनोज सहाय पिंकू ने स्वागत किया है। संगठन में अपनी बात न रखकर सार्वजनिक मंच पर नवगठित कमेटी का विरोध करने वाले नेता, चाहे वह मंत्री हो या पदाधिकारी हो उन पर सहाय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक हमेशा निष्पक्षता, संगठनात्मक मर्यादा और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए सभी को उचित स्थान दिया है। दुख की बात है कि जिन लोगों को अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी से जोड़ा, विधायक बनाया, मंत्री बनाया वही लोग आज अपने व्यक्तिगत हित में सार्वजनिक मंच से संगठन एवं नेतृत्व के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं जो संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध है। यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.