नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी विधान सभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मंगलवार यानी आज प्रस्तावित पहले दौर की बातचीत सोमवार देर शाम टाल दी गई। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 181 विधानसभा सीटों की एक सूची सौंपी है। इसी सूची में से कांग्रेस अपने लिए सीटें चाहती है, जिसपर मंगलवार से बातचीत होनी थी। हालांकि, सोमवार देर शाम बैठक टलने को कांग्रेस-सपा के बीच तालमेल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में बैठक टालने को 'सूची' पर सपा की जवाबी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, कांग्रेस सूत्र इस मसले पर कह रहे हैं कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में सोमवार की बातचीत के बाद तय हुआ है कि सपा पहले एक समन्वय समिति बनाएगी, जिसके बाद बातचीत का...