मधुबनी, अप्रैल 23 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को संगठन सृजन कार्यक्रम का भव्य आगाज किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी क्षेत्र की जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने की, जबकि प्रदेश पर्यवेक्षक संजय महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह अहम निर्णय लिया गया कि संगठन सृजन कार्यक्रम को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चु...