कन्नौज, अगस्त 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। रविवार को डॉ.प्रियंका दुबे के कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं की संक्षिप्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री तथा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय, प्रभारी विकास सोनकर और इमरान अली ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। बैठक में ब्लॉक स्तर पर कमेटियों के पुनर्गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- जनता के बीच जाने को कांग्रेसियों ने भरी हुंकार इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला...