खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के माली, बेला, पीरनगरा एवं कैंजरी पंचायतों के दौरे पर गुरुवार को पहुंचे पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि पार्टी इस समय संक्रमणकाल से गुजर रही है, जिसका मुख्य कारण समर्पित और संघर्षरत कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तथा भीड़तंत्र का बढ़ता प्रभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया गया है। जिलेवार अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को जिलाध्यक्ष बनाया जाना समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। इससे संगठन में असमंजस, अस्थिरता और निराशा का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर दीपक सिंह, बालेश्वर साह, श्यामदेव यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...