लखनऊ, अगस्त 16 -- विपक्ष केवल आलोचना नहीं, सामाजिक संस्थाओं का निर्माण करे : डॉ. राजेश्वर सिंह लखनऊ, संवाददाता।

आरएसएस का योगदान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर डॉ राजेश्वर सिंह ने संघ की सेवा और सामाजिक कार्यों को रेखांकित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों को केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित रहने के बजाय समाज के बीच स्थायी रूप से काम करने की सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि आरएसएस की आज लगभग 89 हजार दैनिक शाखाएं चल रही हैं। पिछले दो-तीन वर्षों में ही चार हजार से अधिक नए स्थानों पर शाखाएं और पांच हजार से अधिक नई शाखाएं जुड़ी हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य डॉ. सिंह ने बताया कि विद्या भारती के 12 हजार से अधिक विद्यालयों में करीब 30 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एक लाख से अधिक एकल विद्यालय ऐसे क्षेत्रों मे...