लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि, आरटीआई तथा मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन अभिषेक मनु सिंघवी की उपस्थिति में 11 अप्रैल को लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन (प्रेक्षागृह) में प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी की अध्यक्षता में विधि विभाग के अधिवक्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्टी के विधि विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमानुर रहमान एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभारी (संगठन) एड. मो. अनस खान, प्रदेश उपाध्यक्ष एड.शैलेष त्रिपाठी, एड. राजेश विद्यार्थी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर एड. किरन बाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...