मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एड. सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को न्यायालय परिसर में संगठन सृजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें एड. अरविंद कुमार यादव ने भाग लिया। कहा कि भाजपा सरकान में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है, जिससे न्यायपालिका भी दबाव महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ गरीब व असहाय के न्याय के हक के लिए लड़ाई फ्री लड़ेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ की कमेटी जल्द से जल्द प्रभारी को सौंपी जाएगी। पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाज कुलश्रेष्ठ ने जो हम भरोसा दिखाया है, उसे में अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाऊंगा और संगठन को भी आगे बढ़ाऊंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.