चंडीगढ़, अप्रैल 28 -- फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक और नूंह हिंसा के आरोपी मामन खान पर बढ़ती कानूनी कार्रवाई को लेकर हरियाणा कांग्रेस को उनकी गिरफ्तारी का डर है। इसी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रो. असीम घोष से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मामन खान हमारे विधायक हैं। उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उस संबंध में हमने राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि हमारे विधायक साथी को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है और लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। हमने राज्यपाल से क...