कांग्रेस विधानसभा प्रभारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
देवघर, जुलाई 23 -- सारठ। कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी धनंजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित मतदान केंद्रों में चल रहे एसआईआर कार्य की जानकारी ली। पार्टी द्वारा प्रतिनियुक्त बीएलए टू को एसआईआर कार्य में सहयोग का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी कीमत पर योग्य मतदाताओं का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त बीएलओ व वॉलेंटियर निर्देशानुसार कार्य कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता फॉर्म भरने व जरूरी कागजात प्रस्तुत करने में परेशान हो रहे हैं। ऐसे लोगों को बीएलए टू द्वारा सहयोग किया जाएगा, ताकि संबंधित कर्मियों व मतदाताओं की परेशानी नहीं हो व शत-प्रतिशत लोगों का नाममतदाता सूची से जुड़ा रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: चुनाव पाठशाला: एएसडीडी सूची क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.