कांग्रेस में सचिन पायलट का कैसे बढ़ गया कद, पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के पीछे क्या वजह?
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- कांग्रेस में बीती रात कई बड़े फेरबदल देखने को मिले। सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पंजाब के प्रभारी रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम भेज दिया गया है। अब तक सचिन पायलट छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पायलट को राज्य का प्रभारी बनाया जाना पार्टी में उनके कद के और बढ़ने जैसा है। राजनीतिक एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि पंजाब-उत्तराखंड में कांग्रेस को उम्मीद है कि पार्टी को वहां अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, इसलिए गुटबाजी का कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।चन्नी वर्सेज राजा वडिंग विवाद बना वजह? पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का कई नेताओं से विवाद चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी और राजा वडिंग की बिल्कुल भी बनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.