नई दिल्ली, जून 18 -- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर 'जून 2022' जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। उनके 9 में से 6 सांसदों ने एक साथ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। इन बागियों ने न केवल उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा है, बल्कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर सनसनीखेज दावा किया है कि उद्धव गुट का जल्द ही कांग्रेस में विलय होने वाला है। शिवसेना (UBT) के छह बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से अपने समूह का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय करने की भी मांग की है। इन छह बागी सांसदों में संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), नागेश पाटिल आष्टीकर (हिंगोली), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी-अजा) और ओमप्रकाश उर्...