धनबाद, अगस्त 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पुराना विधानसभा सभागार रांची में मंगलवार को प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारियों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। मौके पर प्रदेश राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल होंगे। पदाधिकारियों को संगठन में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रदेश संगठन व राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बैठक के एजेंडे में जिला कांग्रेस कमेटी स्तर पर अनुशासन समितियों के गठन व संगठनात्मक अनुशासन को प्रभावी बनाने से संबंधित विषय को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- पता नहीं चलेगा कि ये चिंगारी कब आ...