अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह जादौन व प्रभारी जिला मोहम्मद जियाउद्दीन राही जिला संगठन सर्जन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने तीन महासचिव नियुक्त किए है। मुस्तफा रशीद खान शेरवानी, विकास चेतना, यास्मीन जहां को जिला महासचिव बनाया गया है। पूर्व राष्ट्रीय संयोजक रूही ज़ुबैरी ने सभी को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर तारा चन्द्र, शाहबाज जियाउद्दीन, विशाल बनवाला, तरुण कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...