नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Priyanka vs Rahul: केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने दावा किया है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अंदरखाने सब ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और पार्टी में फूट पड़ गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार (23 अक्तूबर) को दावा किया कि कांग्रेस के भीतर भाई बनाम बहन की जंग चल रही है। यानी कांग्रेस में राहुल गांधी vs प्रियंका गांधी वाड्रा की अंदरूनी लड़ाई चल रही है। भाजपा प्रवक्ता ने यह दावा रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस वाली प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाए जाने के विवाद पर नेता विपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी के आधार पर किया है। इसके साथ ही प्रदीप भंडारी ने सवाल उठाया है कि क्या प्रियंका का अपने भाई से भरोसा उठ गया है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका एक विवाद खड़ा करके अपने बेटे रेहान वाड्रा को 'सॉफ्ट-लॉन्च' करने क...