हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 11 -- कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व और असंतुष्ट गुट एक बार फिर आमने-सामने है। मंगलवार को बिहार कांग्रेस ने असंतुष्ट गुट पर कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। पार्टी पदाधिकारियों को इनसे दूर रहने की सलाह दी। साथ ही जिलों को निर्देश दिया है कि जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, उनके नाम प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति को शीघ्रता में भेजें ताकि उनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, असंतुष्ट गुट का कहना है कि हमलोग संगठन मजबूत करने निकले हैं। कार्यकर्ताओं का स्नेह मिल रहा है। इससे भयभीत होकर प्रदेश नेतृत्व ऐसी बातें कर रहा है। दरअसल, असंतुष्ट गुट के नेता जिला भ्रमण कर रहे हैं। अबतक सात जिलों का दौरा कर चुके हैं। इसी के बाद प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.