मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा से शासन से उकता चुके लोगों को कांग्रेस ने खुद से जोड़ने की पहल शुरू की है। इसके लिए शुरू संगठन सृजन साथी को लोगों का साथ मिल रहा है। ये बातें पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षक दौलत इमाम ने कही। वे सोमवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।इसके पहले प्रदेश पर्यवेक्षक ने जिले के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों संग बैठक की। कहा कि अधिकांश राजनीतिक दलों में कमेटियों का गठन राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर ही कर दिया जाता है। लेकिन, कांग्रेस में अभी भी आंतरिक प्रजातंत्र बाकी है। यहां कमेटियों में निर्वाचन के माध्यम से पदाधिकारी बनाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- बिहपुर में कांग्रेस सृजन साथी व सम्मान समारोह आयोजित इस अभियान का उद्देश्य भी जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठ...