गोड्डा, सितम्बर 28 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देशानुसार सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी, गोड्डा द्वारा जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन कर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया, मतदाता सूची में क...