पटना, अप्रैल 3 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि 30 वर्षों तक कांग्रेस 'महिला आरक्षण विधेयक' पारित कराने में असफल रही थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विधेयक मात्र दो दिनों के भीतर पारित कर दिया गया। श्री सरावगी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री विधायी निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बिल को संसद में लाकर 2029 के चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।  वर्ष 2014 के बाद से पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण से जुड़े फैसले लगातार लिए गए हैं। प्रधानमंत्री का लक्ष्य महिलाओं को आगे बढ़ाना, सशक्त करना और स्वावलंबी बनाना है। प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' जैसे विधेयक पेश किए गए हैं।  व...