मिर्जापुर, जनवरी 13 -- लालगंज। क्षेत्र के दुबार कला गांव में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उत्सााहपूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा आम आदमी के सरोकारों से जुड़ी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने प्रियंका गांधी को संघर्षशील और संवेदनशील नेता बताया। उनका स्वभाव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता पर जोर दिया। संचालन इस्तियाक अंसारी ने किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। प्रद्युम्न तिवारी, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.