मुरादाबाद, मार्च 15 -- कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम कुरैशी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोज़ा इफ्तार की इस महफ़िल में इंसानियत, आपसी भाईचारे और एकता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सभी धर्मों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने शिरकत कर आपसी सद्भाव का संदेश दिया। इफ्तार के दौरान देश में अमन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद, नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली, सांसद रुचि वीरा, भाजपा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, बिलारी विधायक फहीम इरफान, कांठ विधायक कमाल अख्तर, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, हजरत सुल्तान साहब की दरगाह के सज्जादानशीन सैयद अली नईम चिश्ती, सपा नेता डॉ. इमरान नवाज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, का...