लखीसराय, जून 12 -- बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रतापपुर निवासी सह कांग्रेस के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष 60 वर्षीय शंभू कुमार सिंह का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे शंभू सिंह को इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के प्रति जीवन पर्यंत समर्पित रहने वाले शंभू सिंह के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया। पटना से पैतृक आवास प्रतापपुर लौटे शव की सूचना पाकर राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक हर क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने इसे स्वयं के निजी नुकसान के साथ ही पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह के नेतृत्व में दिवंगत के पार्थिव शरीर पर सम्मान के सा...