पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गोकुल कृष्ण आश्रम कांग्रेस कार्यालय में देश के दो महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा और उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे डाली। सत्य अहिंसा का पाठ लोगों को पढ़ाया। देश में असहयोग आंदोलन कर नई ऊर्जा का संचार उत्पन्न कराया और युवा वर्ग देश के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार हो गए। यह भी पढ़ें- संघ कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने...