छपरा, अप्रैल 5 -- फोटो:6 श्रीनंदन पथ स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री जब जीवन राम की जयंती मनाते कांग्रेसी छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को कांग्रेस भवन छपरा में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने की। सर्वप्रथम लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि बाबूजी बिहार के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल थे। समाज में समता की स्थापना उनके जीवन का प्रमुख लक्ष्य रहा। उन्होंने महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि जगजीवन राम तपकर निकले विशुद्ध सोने के समान थे। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने पंडित नेहरू के प्रथम मंत्रिमंडल में स्था...