रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। माह-ए-रमजान पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सत्ताधारी गठबंधन के कई दिग्गज नेता जुटे। इफ्तार में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, शिल्पी नेहा तिर्की, सुबोधकात सहाय सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान मौलवी ने प्रदेश की खुशहाली और आपसी सौहार्द्र के लिए दुआ पढ़ी।अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि रमजान संयम और इंसानियत का संदेश देता है, जिससे आत्मिक शुद्धि होती है। कार्यक्रम में आए रोजेदारों का स्वागत टोपी व गमछा भेंट कर किया गया। विभिन्न आयोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.