बेंगलुरु, अक्टूबर 28 -- MLC चुनाव परिणाम घोषित हो रहे हैं और कांग्रेस को कर्नाटक में झटका लगा है। पार्टी ने JDS यानी जनता दल सेक्युलर के हाथों एक सीट गंवा दी है। खास बात है कि इस हार पर पार्टी ने बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में हार पर तंज भी कस दिया है। फिलहाल, सभी सीटों पर नतीजे घोषित नहीं हुए हैं और राज्य के कुल चार निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग हुई थी। फिलहाल, मतगणना जारी है और अब तक दो सीटों भारतीय जनता पार्टी और जेडीएस गठबंधन जीत चुका है। बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में जेडीएस नेता एपी रंगनाथ ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस एमएलसी पुटन्ना को हराया है। एक ओर जहां रंगनाथ को 10 हजार 810 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी पुटन्ना को महज 9 हजार 902 वोट ही मिल सके थे। वहीं,भाजपा के शशिल जी नमोशी ने उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत...