सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस जिले सभी बूथों में हर वर्ग प्रतिनिधित्व देगी। बूथ कमेटियों सभी वर्गों को कार्यकर्ता रहेंगे शामिल। इसके साथ ही युवाओं को भी तरजीह दी जाएगी। कांग्रेस का फोकस समाज के हर वर्ग और समुदाय को संगठन से जोड़ने पर है, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके। जिले में करीब 2909 बूथ हैं। इनमें से करीब 1200 बूथ कमेटियों को गठन हो चुका है। पार्टी नेताओं के अनुसार, बूथ कमेटियों में पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर कांग्रेस का मानना है कि युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़े...