खगडि़या, अप्रैल 19 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आगमी 21 अप्रैल को शहर के केएन क्लब खगड़िया आयोजित होगी। इस सम्मेलन में जिला के समर्पित कांग्रेसी तथा संघर्षरत कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भाग लेने की अपिल सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा की। उन्होंने कहा की बिहार में कांग्रेस अभी संक्रमण काल से गुजर रहा है। बिहार में समर्पित कांग्रेस जन आज हाशिए पर है। अनिश्चतता एवं अस्थिरता का माहौल है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिस तरह टिकट वितरण में गड़बड़ियां हुई। जनसंर्पक अभियान में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंदन कुमार सिंहा, विनय राम सेवादल के पूर्व सचिव वीरेंद्र सिंह एवं वुद्धन यादव आदि जुटे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...