बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास कॉलेज के समीप बुधवार को राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा का वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। समाज में फैले कुरीतियां दूर करने, आपसी एकजुटता, शैक्षणिक विकास, आर्थिक सुधार, राजनितिक भागीदारी सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ रणनीति तय की गई। शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए लड़का-लड़की को एक समान शिक्षा देने सहित समाज के मेद्यावी छात्र-छात्रों की पढ़ाई आर्थिक कमी से नही रुकने की बात कही। इसमें वैसे विद्यार्थियों को समाज की ओर से सहायता प्रदान करने की बात कही। अवसर पर मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष रंजीत बाउरी, शशि भुषण बाउरी , दीपक कुमार बाउरी , नंदलाल बाउरी, वरुण बाउरी, सुभाष बाउरी, लक्ष्मण बाउरी, निवारण बाउरी, नारद बाउरी, सावित्री देवी, गंगा देवी सहित अन...