बोकारो, जून 17 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी झारखंड प्रदेश की सचिव सह गोमिया विधानसभा प्रभारी रंजीता करमाली का आगमन तेनुघाट अतिथि शाला में हुआ। ऐसे में पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं ने उनका स्वागत कर गोमिया विधानसभा स्तर का संगठनात्मक एवं एसआईआर के संबंध में विचार विमर्श किया। संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाय, इस पर बात कही गई। यहां दिगंबर महतो‌ के अलावा गोमिया प्रखंड के प्रभारी सुभाष सिंह, सुबोध सिंह पवार, पेटरवार प्रखंड के प्रभारी परवेज अख्तर व पेटरवार प्रखंड के अध्यक्ष शब्बीर अंसारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...