रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- रुद्रपुर। कुमारी शैलजा 8 अप्रैल को रुद्रपुर पहुंचकर भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी और कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष के अनुसार, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा। जिला, महानगर, ब्लॉक इकाइयों सहित महिला, युवा और अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए चुनावी तैयारियों को धार देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.