रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बुधवार को को रुद्रपुर पहुंचकर भूरारानी स्थित नजारा बैंक्वेट हॉल में दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी और कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक लिया जाएगा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा। जिला, महानगर, ब्लॉक इकाइयों सहित महिला, युवा और अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए चुनावी तैयारियों को धार देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...