पटना, जून 5 -- संगठन सृजन अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम शनिवार को जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगी। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि संगठन सृजन अभियान को लेकर कल जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम विस्तृत समीक्षा बैठक और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की जिलाध्यक्षों के साथ बैठक आज यह भी पढ़ें- कोडरमा परिसदन में कांग्रेस की बैठक कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...