मथुरा, जून 14 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोवर्धन पहुंच कर दानघाटी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। धनगर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। जनपद के दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद गोवर्धन पहुंचे। यहां धनगर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। अजय राय ने दानघाटी में दर्शन-पूजन कर श्री गिरिराज महाराज की नंगे पांव परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। परिक्रमा का समापन मुकुट मुखारविंद एवं मानसी गंगा पर हुआ। इस अवसर पर अजय राय ने श्री गिरिराज धरण प्रभु से देश में शांति, सौहार्द एवं जनकल्याण की कामना की। यह भी पढ़ें- मां यमुना की निर्मलता और अविरलता के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों और मजदूरों को सहायता मिले तथा आम जनता को महंगाई स...