बुलंदशहर, सितम्बर 16 -- सोमवार शाम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जनपद का दौरा किया। गुलावठी में जिला महासचिव सैयद अमान इरफान के आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज है। कांग्रेस का कारवां लगातार बढ रहा है। अनेक जगह उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस जियाउर्रहमान, विधि विभाग के प्रदेश महासचिव जगतपाल सिंह एडवोकेट, हापुड़ जिला कोऑर्डिनेटर पौरूष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर, कोषाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, इरफान नगर अध्यक्ष साकिब मुकददम, सैयद सलीम अहमद, विजय, बिलाल आदि कार्यकर्ता...