कौशाम्बी, फरवरी 23 -- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कौशाम्बी आगमन पर सोमवार को सैनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव में किसी कार्य के लिए जा रहे थे। उनके जिले में आगमन की खबर मिलते ही जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी सैनी चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंच गए। उनके आते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.