इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि काग्रेस के प्रदेश् अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, वह निंदनीय है। यह कांग्रेस के संस्कारों को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस में संस्कार व प्रशिक्षण का अभाव है। यही कारण है कि जनता कांग्रेस को बार-बार नकार देती है। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में आए कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ-साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं। हम लोग लोकतंत्र में आलोचना और विरोध भी करते हैं, लेकिन पूरी शालीनता, संयम और सही शब्दों के चयन के साथ करते हैं। यह भी पढ़ें- विपक्षी दल हताशा में डूबे : बाबूराम उन्होने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य...