लखीसराय, नवम्बर 15 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार शाम 6:22 बजे लखीसराय विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए। मतगणना रुझानों में पीछे चल रहे अनीश ने बाहर आते ही मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक विजय सिन्हा को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा, मैंने विजय सिन्हा जी से क्षेत्र के विकास को और गति देने का अनुरोध किया है। चुनाव हारना कोई अंत नहीं है, मैं लखीसराय की जनता के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। अनीश ने कहा कि चुनाव परिणाम उनके लिए भावुक पल जरूर हैं, लेकिन जनता का स्नेह और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में उन्हें लगभग 60 हजार मत मिले थे, जबकि इस बार एक लाख के करीब मत मिलने से यह साफ है क...