गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। तहसील गाजियाबाद में अपनी मांगों को लेकर बैनामा लेखक संघ के आंदोलन एवं हड़ताल को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है। सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलनरत बैनामा लेखकों के बीच पहुंचकर मुलाकात की। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बैनामा लेखकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और आंदोलन को समर्थन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष संजीव कौशिक को कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन पत्र सौंपा, जो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से मुख्यमंत्री के लिए लिखा गया है। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारियों, श्रमिकों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके न्यायोचित संघर्ष का समर्थन करती रह...