हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। जनपद के थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में युवती शिल्पी कुशवाहा की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुभाष पाल ने किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से वीडियो कॉल से पीड़ित परिवार की बातचीत कराई गई, जिसका समन्वय जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने किया। यह भी पढ़ें- निशा के परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल पर पथराव, गांव जाने से रोका, पूर्व मंत्री समेत कई घायल वीडियो कॉल ...