सिमडेगा, मार्च 11 -- बानो, प्रतिनिधि। डाक बंगला परिसर में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी ने की। बैठक में संगठन मजबूती के साथ साथ संवाद कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने, संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और संगठन को मजबूत करने की बात कही गई। बैठक के दौरान क्षेत्र की कई जनसमस्याओं को उठाया गया। और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोलेबिरा से मनोहरपुर पथ निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने की मांग करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सड़क निर्माण के कारण धूल-धुआँ और प्रदूषण से लोगों ...