नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पेशेवर युवाओं को साथ जोड़ने और सूचना के अधिकार (आरटीआई) को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने नई पहल की है। इसके तहत पार्टी जहां कांग्रेस विधिक शोधार्थी कार्यक्रम शुरू करेगी, वहीं पार्टी ने हर जिले में कम से कम पांच वकीलों का एक नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा है ताकि, कानूनी सहायता मिल सके। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से बात करते हुए चार नई पहल का ऐलान किया। विधि एवं मानवाधिकार विभाग का मकसद पेशेवर खासकर वकालत और कानूनी मामलों से जुड़े युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना है। पार्टी ने कांग्रेस विधिक शोधार्थी कार्यक्रम का ऐलान किया है। इसके तहत दस युवा वकीलों को तीन माह तक सांसदों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.