अलीगढ़, जुलाई 15 -- अलीगढ़। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता ने बुधवार को मीनाक्षीपुल के नीचे एक रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस की। छर्रा गैंगरेप प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शेरपाल सिंह सविता ने कहा भाजपा के राज्य में सबसे ज्यादा अत्याचार बहन बेटियों के साथ हो रहा है। सरकार नारा दे रही है बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ। छर्रा नगर पंचायत में हुई नाबालिक बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश सरकार के दावों को पोल खोल रही है। प्रदेशभर में रोजाना अनगिनत घटनाएं हो रही हैं। आरोपियों के खिलाफ सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने गैंगरेप पीड़िता को 50 लाख दिए जाने की मांग उठाई बिटिया के परिवार की आर्थिक मदद होनी चाहिए। बिटिया का इला...