जहानाबाद, जनवरी 4 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष इस्तियाक आज़म की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे बिहार प्रदेश कमिटी के द्वारा नियुक्त पर्वेक्षक संजय भारती ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि जिले मे कांग्रेस के संगठन को बूथ कमिटी तक मजबूत करना है। इसके लिये पहले जिला कमिटी का गठन किया जायेगा उसके बाद प्रखंड कमिटी का गठन होगा। नेताओं ने यह भी कहा कि जब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जायेगा, तब तक पार्टी मजबूत नही होगी। यह भी कहा कि पार्टी मे समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता को उचित स्थान मिलना चाहिए क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। बैठक मे प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि हर महीने जिला कांग्रेस कर्यासमिति की बैठक होगी जिसमे प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्वेक्षक भाग लेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जिला कांग्रेस कार्य ...