प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने दूसरी पार्टी में शामिल होने व उसके नेताओं से संपर्क की अफवाह को भ्रामक, निराधार व असत्य बताया है। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा में ही हैं और भाजपा में ही रहकर कार्य करेंगी। विगत कुछ दिनों से मेरे संबंध में भ्रामक एवं निराधार अफवाएं फैलायी जा रही हैं कि मैं भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली हूं। ये समाचार पूर्ण रूप से असत्य हैं। मई में मेरे पति स्व. पूरन चंद्र जोशी के देहांत के बाद मैंने कुछ समय के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनायी थी। उन्ही दिनों 20 जुलाई को मेरे पैर में फ्रैक्चर हो गया और तबसे मेरा इलाज दिल्ली में चल रहा है। दो-तीन सप्ताह में ठीक होकर वापस पार्टी के कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकार में वापस लौटूंगी। मीडिया प्...